गंगा दशहरा मेले में ट्रैक्टर ट्राली से न आने की अपील
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड पुलिस ने ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर गंगा स्नान हेतु बृजघाट व गढ़मुक्तेश्वर आने वाले श्रध्दालुओं से अपील की है कि वे मेले में ट्रैक्टर ट्राली लेकर न आए।पुलिस ने यह अपील यातायात व्यवस्था की सुगमता बनाए रखने व सम्भावित सड़क हादसो को टालने के लिए की है।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रांर्तगत ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला में ट्रैक्टर-ट्रॉली से आगमन करने वाले श्रद्धालुओं से हापुड़ पुलिस ने यह अपील की है।गंगा दशहरा पर्व पर 15-16व 17 जून तक रहेगा और मुख्य स्नान 16 जून को है।मेले में 5 लाख श्रध्दालुओ के आने की उम्मीद है।
521 ब्रांड का आटा, बेसन, मैदा, दलिया, सूजी, पोहा, चावल खरीदे: 9837805856

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























