हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में स्थित एक गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती घर से करीब 45 हजार रुपए और सोने-चांदी के आभूषण लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। युवती के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस आरोपी मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है।
आपको बता दें कि एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि मोहित गांव में अपनी नानी के घर रहता है। परिजनों का आरोप है कि युवक दस जून को उनकी 20 वर्षीय पुत्री को संदिग्ध परिस्थितियों में बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। पुलिस आरोपी व युवती की तलाश में जुटी है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























