नीट परीक्षा में धांधली पर सपा का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार की दोपहर हापुड़ कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की औऱ नीट परीक्षा परिणाम को रद्द कर पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच की मांग की। मांग के समर्थन में उन्होंने एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव के नेतृत्व में बुधवार दोपहर छात्रसभा के पदाधिकारी एवं सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा की पारदर्शिता पर विद्यार्थियों के बीच संदेह है।
नीट परीक्षा में धांधली हुई है। नीट के परीक्षा परिणाम में एक ही सेंटर से कई टॉपर्स होने से इस वर्ष के परीक्षा परिणाम पर संदेह उत्पन्न हो रहा है।
समाजवादी छात्रसभा मांग करती है कि नीट परीक्षा को रद्द करते हुए पुनः परीक्षा आयोजित होनी चाहिए। पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पदाधिकारियों और सदस्यों ने ज्ञापन एडीएम को सौंपा। उमेश कुमार जाटव, विशाल शर्मा, मोहम्मद नाहिद, मोहित कुमार, रविंद्र यादव, गौरव कुमार, विक्रम सिंह चौहान, रमन कुमार, रोहित पार्चा, रिक्की ढिलौर, पीयूष मंडोडिया, माधव उपस्थित थे।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























