हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित दोयमी फाटक निवासी प्रीती अरोड़ा पत्नी सोनू अरोड़ा ने बताया कि शनिवार की रात करीब 9:00 के आसपास उसका 20 साल का बेटा सक्षम अरोड़ा साइकिल से नौकरी कर घर वापस लौट रहा था। रास्ते में रेलवे सुरक्षा बल के दो जवानों ने उसे रोका और उसके साथ मार पिटाई की।
प्रीती अरोड़ा का कहना है कि रेलवे सुरक्षा बल के दोनों जवान नशे की हालत में थे जिन्होंने उसके बेटे को प्लास्टिक के डंडे से पीटा और गंदी-गंदी गालियां दी। पीड़ित किसी तरह भाग कर अपने घर पहुंचा और परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके पश्चात परिजन इकट्ठा होकर रात में आरपीएफ ऑफिस पहुंचे तो पता चला कि दोनों पुलिसकर्मी पहले से ही मौजूद है। ऐसे में अधिकारियों ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसके पश्चात न्याय के लिए वह हापुड़ देहात थाने पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586























