हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपदवासियों के लिए एक बड़ी खबर है। ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द ही उन्हें बदहाल सड़कों से निजात मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने हापुड़, धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव के जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए 15 करोड़ का प्रस्ताव बनाया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी और जल्द ही विधायकों से प्रस्ताव मिलने के बाद मरम्मत कार्य शुरू होगा।
आपको बता दें कि आचार संहिता लगने की वजह से निर्माण कार्य के लिए भेजे गए प्रस्ताव भी अधर में लटक गए थे लेकिन अब चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बाद अगले सप्ताह से अधर में लटके हुए कार्यों में तेजी आएगी। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 15 करोड़ रुपए की लागत से तीनों विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का मरम्मत कार्य किया जाएगा। पांच-पांच करोड रुपए तीन विधानसभा क्षेत्र में खर्च किए जाएंगे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























