भाजपा जिलाध्यक्ष ने काउंटिंग एजेंट को दिए दिशा निर्देश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में लोकसभा चुनाव के मतों की गणना 4 जून को होंगी। जनपद में 26 अप्रैल को तीनों लोकसभा सीट गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा के लिए तीन विधानसभा क्षेत्रों धौलाना, हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर में मतदान हुआ।
भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने मतगणना के काउंटिंग एजैंट तथा व्यवस्था में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि मतगणना के दौरान कैसे कार्य करना है और सतर्क रहना है।
इस मौके पर मतगणना एजैंट, विधायक विजयपाल, भूतपूर्व जिलाध्यक्ष संजय त्यागी, विनोद गुप्ता, कपिल एसएम, डा. शिवकुमार, क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























