एलायंस क्लब हापुड गगन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली समाज सेवा की शपथ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): एलायंस क्लब हापुड़ गगन के तत्वावधान में हापुड में अधिष्ठापन समारोह मनाया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय बंसल,दिल्ली के अतिविशिष्ट अतिथि पुनीत मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया।
अधिष्ठापन अधिकारी डा आराधना बाजपेई ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील शर्मा,सचिव ललित गोयल,कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल को शपथ दिलाई और कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समाजसेवा के कार्यों में मुख्य भूमिका का निर्वाह करते हुए सेवा कार्यों से बुलंदियों को स्पर्श करेगी।
अध्यक्ष सुनील शर्मा सचिव ललित गोयल ने कहा कि वे शिक्षा,और पर्यावरण के कार्यों को करते हुए नए आयाम स्थापित करेंगे।
मुख्य अतिथि अजय बंसल ने कहा कि एलायंस क्लब हापुड़ गगन समाज सेवा के कार्यों में पूर्ण समर्पण के साथ संलग्न है।
अतिविशिष्ट अतिथि पुनीत मिश्रा ने कहा एलायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 142 के सहयोग के लिए वे पूर्ण रूप से कृत संकल्पित हैं।
विशिष्ट अतिथि पूर्व इंटरनेशनल एडवाइजर डा अनिल बाजपेई ने कहा एलायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट में सर्वोत्तम,यूनिवर्सल,गौरव,क्रिस्टल,गगन,महक शाखाएं समाज सेवा के कार्यों को करते हुए आज देश के पटल पर सुर्खियां बटोरने वाली एवं सर्वाधिक चर्चित हैं ।
पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा अनिल बाजपेई, डा आराधना बाजपेई,राजीव अग्रवाल,रविंद्र सिंघल,राकेश माहेश्वरी,सिमरन गोयल,,रेखा सिंह को सम्मानित किया गया।
पंकज कंसल,नितिन गर्ग,अनुराग गर्ग,कपिल बंसल,सुनील गर्ग,अनिल गर्ग,ऋषभ गोयल दीपक गर्ग,योगेश भारती,अनुज माहेश्वरी,सुनील सिंघल,नितिन गर्ग,पंकज कंसल,सचिन अग्रवाल,ललित गोयल,सुनील शर्मा,सुधीर जैन,डा अनिल बाजपेई ,सुनीता शर्मा,विपिन सिंघल,राकेश माहेश्वरी,मधु गर्ग,रवि मोहन गर्ग राहुल गुप्ता,उपस्थित थे
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























