भाजपा नेत्री का सोशल मीडिया पर वायरल फोटो बटोर रहा है प्रशंसा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आसमान से बरसती आग से मानव के साथ-साथ पशु-पक्षी भी परेशान है और वे पानी की खोज में इधर-उधर भटकते हुए नजर आ रहे है।
बात शनिवार की सुबह की है जब एक गौरैया पानी की तलाश में भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे के आवास पर जा पहुंची। भाजपा नेत्री को गोरैया के हाव-भाव देखकर यह समझने में देर नहीं लगी की गोरैया प्यासी है। भाजपा नेत्री ने वासबेसिन के नल को थोड़ा खोल दिया और टोंटी से टपक रहे पानी को पीकर अपनी प्यास बुझाई। भाजपा नेत्री ने यह दृश्य कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुत्ते तो नालियों में लेटकर अपनी तपन को कम कर रहे है।
सोशल मीडिया पर वायरल भाजपा नेत्री का यह फोटो संदेश दे रहा है कि पशु-पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था अवश्य करें।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























