हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मतनौरा में गंगा एक्सप्रेसवे पर अंडरपास की चौड़ाई व ऊंचाई की मांग बढ़ाने को लेकर धरने पर बैठे किसानों का धरना आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। गढ़ के विधायक हरेंद्र तेवतिया और जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हूण के आश्वासन के बाद किसान वापस लौट गए।
गांव मतनौरा आगापुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर अंडरपास संख्या 22810 की चौड़ाई व ऊंचाई को बढाए जाने की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से किसान भीषण गर्मी में धूप में प्रदर्शन कर रहे थे। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया, एडीएम संदीप सिंह, डीपीआरओ शिव बिहारी शुक्ला व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया। आश्वासन मिलने पर किसानों का धरना समाप्त हुआ।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























