👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अवध असम एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा एक यात्री बेहोश हो गया। इसके बाद दूसरे यात्री ने सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। बिहार के सहरसा निवासी देव, अवध असम एक्सप्रेस में सवार होकर हापुड़ आ रहा था। जैसे ही ट्रेन गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची तो देव गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर गया जिससे अन्य यात्री घबरा गए और पानी डालकर उसे होश में लाने का प्रयास किया। ट्रेन में सवार हापुड़ निवासी अजय शर्मा ने देव के आसपास एकत्रित यात्रियों को हटाया और प्राथमिक उपचार व सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। इसके बाद देव ने अजय शर्मा का धन्यवाद किया।
Hair Transplant || हेयर ट्रांसप्लांट के लिए संपर्क करें: 7668219093

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























