हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र के गांव फरीदपुर एतमाली के जंगल में दमकल विभाग की गाड़ी जमीन में धसने के कारण एक ओर झुक गई। इस दौरान दमकल विभाग की गाड़ी में सवार पांच दमकल कर्मी बाल-बाल बच गए। सूचना पर सीओ आशुतोष शिवम, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी के माध्यम से गाड़ी को बाहर निकाला।
गांव फरीदपुर इतमाली के जंगलों में बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी शीशपाल, सोहन वीर, सूरज, रामवीर सिंह आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और पानी का छिड़काव करने के बाद गाड़ी जैसे ही वापस पानी भरने के लिए जाने लगी तो गढ़ की ओर जाने के दौरान गाड़ी जंगल में अनियंत्रित होकर एक ओर धंस गई।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























