हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बुधवार की शाम आई तेज आंधी के कारण बाबूगढ़ के पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे बिजली के आठ खंबे गिर पड़े और 15 गांव समेत क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद आनन-फानन में बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का मुआयना किया। इसके पश्चात उपभोक्ताओं की सुविधा के मद्देनजर रात भर कड़ी मशक्कत कर बिजली के गिरे हुए खम्भों को लगाया। साथ ही विद्युत आपूर्ति भी 12 घंटे के भीतर सुचारू की।
बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के कारण बाबूगढ़ के पुराने हाईवे पर लगी 33 केवी लाइन से जुड़े लगभग आठ खंबे हाईवे पर गिर गए जिसकी वजह से रमपुरा तथा कोटा हरनाथपुर बिजली घर से जुड़े गांवों और इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
कोटा हरनाथपुर से जुड़े दो गांवों तथा रमपुरा बिजली घर से जुड़े 13 गांव अंधकार में डूब गए। इसके पश्चात एक्सईएन आनंद गौतम के नेतृत्व में एसडीओ प्रभाव गौड़ ने मोर्चा संभाला और सुबह 7:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने का टारगेट सेट किया लेकिन बिजली कर्मियों व अधिकारियों की कड़ी मेहनत ने टारगेट से पहले ही विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया। अधिकारियों ने रात भर खड़े होकर बिजली के आठ खम्भों को दुरुस्त कराया और सुबह लगभग 6:55 पर विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। एसडीओ प्रभव गौड़ का कहना है कि दिन में जबरदस्त गर्मी के कारण लोगों को काफी असुविधा होती जिसके चलते बिजली विभाग ने रात भर अंधेरे में कड़ी मशक्कत के बाद बिजली के गिरे हुए आठ खम्भों को लगाया। साथ ही लाइन को भी दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल की। इस दौरान जेई कंवरपाल, जेई हरीराज सिंह, जेई लेखराज सिंह, टीजी-2 अंकित शर्मा, संविदा कर्मी, ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700
























