हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंतरराष्ट्रीय किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत का युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं रामगढ़िया बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश एकलव्य सिंह सहारा के घर पर आगमन हुआ और पूरे परिवार को आशीर्वाद मिला। एकलव्य ने बताया कि मेरे लिए बड़ी सौभाग्य की बात है कि मुझे समय-समय पर चौधरी साहब का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलता रहता है और भारतीय किसान यूनियन सिर्फ़ एक संगठन नहीं हमारा परिवार हैं और इस परिवार में जब तक मेरे प्राण हैं मैं सेवा भाव से हमेशा एक छोटे कार्यकर्ता की तरह लगा रहूँगा। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव ओमपाल मलिक, ज़िला अध्यक्ष गाजियाबाद बीजेंद्र सिंह, विकास चौधरी, अमंदीप सिंह, सुमित राजपूत, आकाश चौधरी (अटोला) गोलू बिगास आदि उपस्थित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
https://ehapurnews.com/get-your-sewer-septic-tank-cleaned-by-machine-on-one-phone/
























