हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : इन दिनों तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्मी के इस प्रकोप से उपकरण भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित लगे ट्रांसफार्मर को गर्म होने से बचाने के लिए बिजली कर्मियों ने कूलर आदि की व्यवस्था की हुई है जिसके चलते ट्रांसफार्मर प्रभावित न हो और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू रहे। इन दिनों तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में क्षेत्रवासी गर्मी के प्रकोप से बेहद परेशान है। ऐसा लग रहा है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। भारी गर्मी में बिजली की मांग भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में ट्रांसफार्मर भी जवाब दे रहे हैं। हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित बिजली घर में ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए पंखे, कूलर आदि की व्यवस्था की गई है।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483
https://youtu.be/RaCPv2BZU8E
























