👁 1 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड पुलिस ने एक गैंगस्टर को गांजा के धंधे के आरोप में धर दबोचा।पुलिस ने आरोपी के कब्जे 540 ग्राम गांजा बरामद किया है। हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को माल गोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से अवैध गांजा बरामद किया है।आरोपी नवीकरीम का दिलशाद उर्फ पाजी है जो हापुड थाने का गैंगस्टर है।इससे पहले भी पुलिस एक महिला सहित कई लोगों को गांजा के धंधे में गिरफ्तार कर चुकी है।पुलिस ने दिलशाद को जेल भेज दिया है।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586
https://youtu.be/6Lw7UEa6W6U
























