व्यापारिक समस्याओं के हल के लिए उ0प्र0 संयुक्त व्यापार मंडल करेगा संघर्ष
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): व्यापारिक समस्याओ के निदान के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल हापुड ने मासिक बैठक में कारगर कदम उठाने का निर्णय लिया।
पश्चिम उ0प्र0 संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ की मासिक बैठक बुधवार को हापुड में सम्पन्न हुई।बैठक में व्यापरियों की समस्याओ पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने नगर में चल रही बिजली की कटौती व आंख मिचौनी,फूड विभाग, श्रम विभाग द्वारा नोटिस, जीएसटी व्यापारियों द्वारा गुड़ की गाडिय़ों को रोक कर अवैध जुर्माना लगाने तथा नाप-तौल विभाग द्वारा जबरन वसूली आदि पर चर्चा हुई।बैठक में सभी समस्याओ को संज्ञान में लेकर मंडल ने आगे की रणनीति तैयार की और उसके समाधान हेतु जल्द ही अधिकारियों एवं सरकार को समस्या से अवगत कराकर उन्हें हल कराने का कार्य करेगा।
मंडल के नवनियुक्त दो जिला मंत्री मोहित अग्रवाल साडी वाले, एवं मोहित गर्ग गुड वाले को पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक मे जिला अध्यक्ष प्रदीप गर्ग (हाइड्रो वाले), नगर अध्यक्ष गौरव गोयल (तेल वाले), संरक्षक राजेंद्र आढती, संरक्षक विजेन्द्र गर्ग (लोहे वाले), जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय डाबर। जिला उपाध्यक्ष अमित गोयल (गुड़ आढ़ती), जिला उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल पंसारी, जिला उपाध्यक्ष अंकुर गोयल, जिला महामंत्री मनीष सिंहल (ट्रक वाले), जिला वरिष्ठ मंत्री विपिन सिंघल, जिला मंत्री नरेश त्यागी, जिला मंत्री राजेश नारंग, जिला मंत्री मोहित अग्रवाल, जिला मंत्री मोहित गर्ग, गोविंद, जिला संगठन मंत्री नितिन गर्ग (लोहे वाले), मीडिया प्रभारी दीपक बंसल, संजय तायल आदि व्यापारी उपस्थित थे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























