हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के रास्ते अपना रहे हैं। अब विवेचक बनकर साइबर ठग लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। ताजा मामला जनपद हापुड़ के थाने देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर से सामने आया है जहां एक युवक के साथ हुई ठगी हुई है। गंभीर धाराएं बढ़ाने के नाम पर आरोपियों ने ठगी की है।
देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर के रहने वाले विक्रम ने बताया कि 25 मार्च को पड़ोस में रहने वाले राहुल और अरुण ने लाठी डंडों से उसे व उसके भाई को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित पक्ष की तरफ से दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच विवेचक द्वारा की जा रही है। ऐसे में उन्हें अज्ञात नंबर से मोबाइल पर फोन आया और कहा कि मुकदमे में वह गंभीर धाराएं बढ़ावा देगा। ऐसे में उसने रुपयों की मांग की। इसके पश्चात पीड़ित ने 6000 रुपए आरोपियों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। शक होने पर उसे सच्चाई का पता चला जिसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500

























