सोमवार को 20 गांवों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गांव उबारपुर के विद्युत उपकेंद्र पर 11 केवी वीसीबी बदलने के कारण सोमवार की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस कार्य से क्षेत्र के 20 गांव प्रभावित होंगे।
विद्युत उपकेंद्र उबारपुर (02 नग इनकमिंग व 07 नगर आउटगोइंड) 11 केवी वीसीबी बदलने का कार्य किया जाएगा। जिस कारण कल सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली बाधित रहेगी। ऐसे में उपभोक्ता बिजली बाधित होने से पहले ही अपने बिजली संबंधित कामकाज निपटा लें, ताकि बिजली बाधित होने पर किसी तरह की दिक्कत न हो।
अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को विद्युत उपकेंद्र उबारपुर (02 नग इनकमिंग व 07 नगर आउटगोइंड) 11 केवी बदलने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक का समय लगेगा। जिस कारण उपकेंद्र से जुड़े उबारपुर, अकड़ौली, चितौली, सादिकपुर, घुंघराला, कुराना, सिरोधन, मोडी कलां, अब्दुल्लापुर मोडी, चचौई, मीरपुर कलां, महमदपुर, हिमांयुपुर, नवादा, सांवी, मुर्शदपुर, हाफिजपुर, अकबरपुर आदि गांव की सप्ल सप्लाई बंद रहेगी।
इसके अलावा देहात फीडर, नीजि नलकूप फीडर तथा स्वतंत्र फीडर कोल्ड स्टोर, सिंभावली शुगर मिल, रेबन फीड्स, डीएफसीसीएल गुलावठी की बिजली आपूर्ति भी उक्त समय में बाधित रहेगी। इसलिए बिजली संबंधित कामकाज को पहले ही निपटा लें।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667























