बेवजह सड़क पर घूमोगे तो पुलिस पूछताछ करेगी,एक्शन भी ले सकती है
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):यदि नौजवान सड़क पर बेवजह घूमेंगे तो संदिग्ध होने पर पुलिस पूछताछ करेगी और कड़ी कार्रवाई भी कर सकती है।
जनपद हापुड़ की समस्त थानों की एण्टीरोमियों स्क्वाड टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं पार्क आदि स्थानों पर मनचलों व शोहदों की चेकिंग की गई।
जनपद में शनिवार को नारी सुरक्षा व नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद हापुड़ में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद की समस्त थानों की एण्टीरोमियों टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, गांव/कस्बों, पार्कों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की चैकिंग की गयी तथा अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध लड़कों व युवकों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत दी गई। पुलिस ने नौजवान के आधार कार्ड आदि भी चैक किए तथा रजिस्टर में उनका हुलिया व एड्रेस नोट किया गया।पुलिस ने चेतावनी दी है कि लोग बेवजह सड़क पर न घुमे।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051

























