अगले तीन दिन भयंकर लू की चेतावनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मौसम विभाग ने चेताया है कि हापुड़, मेरठ सहित पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश आगामी दिनों में भयंकर लू की चपेट में आने जा रहा है। आगामी तीन दिन 17 से 19 मई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा और दिन का तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की सम्भावना है। गुरुवार को दिन का तापमान 41 डिग्री तक रह सकता है।
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश शासन व जिला प्रशासन ने हीट वेव से बचाव हेतु एक एडवाइजरी जारी की है और कहा है कि लोग लू के प्रभाव को गम्भीरता से लें और इससे बचाव हेतु आवश्यक सावधानी रखें और सुरक्षित रहें। भरपेट पानी पिएं। ताजा भोजन करें। धूम में अधिक न निकलें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051

























