अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर गर्भवती महिला को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भडंगपुर की रहने वाली विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि गर्भावस्था में उसे पीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी गर्भपात कराने का दबाव भी बना रहे हैं।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भडंगपुर की बबली ने बताया कि 7 मार्च 2024 को उसकी शादी बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के भडंगपुर के अमित के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया। उसके पिता ने 11.10 लाख रुपये सोने-चांदी के आभूषण और बाइक के साथ विदा किया था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि गर्भावस्था के बाद भी पति ने पीड़िता के गर्भ में पल रहे बच्चों को अपना ना बताकर उसके साथ मार पिटाई की और 12 मई की रात को घर से बेरहमी से पीटा और गर्भपात करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह थाने पहुंची और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























