दाखिले के लिए फर्जी टीसी लेकर पहुंची छात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा दसवीं की फर्जी टीसी लेकर हापुड़ के एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने पहुंच गई। डीआईओएस पीके उपाध्याय नहीं बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
आपको बता दें कि हापुड़ के एक मोहल्ला निवासी छात्रा सिंभावली के जीआर पब्लिक स्कूल से जारी टीसी लेकर हापुड़ के एसएसवी इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने पहुंची। प्रवेश के दौरान रिजल्ट मांगा गया तो उसमें कंपार्टमेंट लिखा हुआ था। प्रवेश कमेटी ने दस्तावेजों का मिलान किया। तो मामला उजागर हुआ। स्कूल में छात्रा से कंपार्टमेंट की परीक्षा देने के संबंध में जानकारी मांगी गई। तो उसने परीक्षा देने से इनकार कर दिया। सिंभावली की जीआर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा दादू ने बताया कि हाई स्कूल में कम अंक आने के कारण कंपार्टमेंट आ गई थी। छात्र के अभिभावकों ने टीसी बनाने के दौरान स्कूल में हंगामा किया। जिसकी वजह से लिपिक से गलती हो गई है। कागजों में किसी भी प्रकार की हेराफेरी नहीं की गई।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288





























