सपा नेता की पत्नी की हत्या का दूसरा आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ में प्रोपर्टी के सरताज व समाजवादी पार्ट के वरिष्ठ नेता जहीर सलमानी की पत्नी नाजरीन का दूसरा हत्या आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है, जबकि नाजरीन के सोतेले बेटे इमरान को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
सपा के वरिष्ठ नेता जहीर सलमानी की दूसरी पत्नी नाजरीन की 30 मार्च को दिनदहाड़े सामिया गार्डन में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। जहीर ने पहली पत्नी के बेटे इमरान व एक अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इमरान को जेल भेज दिया और हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की थी।
करीब 17 साल पहले धर्म परिवर्तन करके निशा से बनी नाजरीन, जहीर सलमानी की दूसरी पत्नी है। एक माह बाद भी नाजरीन की हत्या का दूसरा आरोपी पुलिस नहीं पकड़ सकी है। जहीर की पहचान प्रोपर्टी के सरताज के रुप में है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457































