
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी महिला ने अपने पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पिलखुवा के मोहल्ला अर्जुन नगर की रहने वाली मीनू सिसोदिया ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि 22 मार्च को पति राहुल ने लाठी-डंडों से उसे पीटा जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसने कपड़ों में आग लगाकर हत्या करने का प्रयास भी किया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि महिला के पति राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
होलसेल दामों पर खरीदें फैंसी हार्डवेयर, इलेक्ट्रिक तिजोरी भी उपलब्ध: 9837035492



























