👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी का शनिवार की रात को हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। 61 वर्षीय अनिल मेरठ रोड स्थित सर्वोदय कॉलोनी में रहते थे जिन्हें शनिवार शाम सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि अनिल त्यागी 1996 से एक दैनिक समाचार पत्र के हापुड़ ब्यूरो प्रभारी थे। अनिल त्यागी के निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है।




























