हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोगों को ठगने के लिए शातिर तरह-तरह के रास्ते अपना रहे हैं। ताजा मामला जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर से सामने आया है जहां एटीएम से रुपए निकालने गए युवक का शातिर ने कार्ड बदलकर 74 हजार रुपए की खरीदारी कर ली। पीड़ित ने गढ़ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव सरूरपुर के रहने वाले नसीम ने बताया कि उसकी पत्नी रोशन का एक बैंक शाखा में खाता है जिसका डेबिट कार्ड लिया हुआ है। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी के साथ एटीएम से नकदी निकालने के लिए पहुंचा था। नगर के एटीएम बूथ से उसने 44000 निकाले। इस दौरान पीछे खड़े के युवक ने उसे बातों में उलझा कर डेबिट कार्ड बदल दिया। घर पहुंचने पर मोबाइल पर एक बार में 74 हजार की ऑनलाइन खरीदारी करने का संदेश आया। इसके बाद पीड़ित के होश उड़ गए और वह थाने पहुंचा जिसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























