हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनी के खिलाफ जमकर कार्रवाई की। प्राधिकरण ने इस वित्तीय वर्ष में जुर्माने के रूप में 167 करोड़ रुपए का राजस्व वसूला जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 की बात करें तो उस दौरान प्राधिकरण ने 103 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल किया था। वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राधिकरण द्वारा लगभग 426 अवैध निर्माण और कॉलोनी को चिन्हित किया गया था। अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 80 को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही इस वित्तीय वर्ष में पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 64 करोड़ रुपए का अधिक जुर्माना वसूला है।
VIDEO: करियर को लेकर है कंफ्यूज, तो एजुकेशन फेयर में लें FREE सलाह: 9899880100




























