👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन लगे हुए है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव होगा। चुनाव के लिए परिवहन विभाग ने 800 छोटे-बड़े वाहनों का अधिग्रहण करने के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया है। 500 कार, जीप, छोटे वाहन और 300 बस, ट्रक जैसे भारी वाहन शामिल हैं। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों को अधिग्रहण का नोटिस भेज दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि इस बार चुनाव आयोग ने वाहनों के किराए में 30% से 40% तक की वृद्धि की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
https://ehapurnews.com/get-your-sewer-septic-tank-cleaned-by-machine-on-one-phone/
























