👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित रामलीला मैदान में कश्यप समाज धर्मशाला /प्याऊ पर शुक्रवार को महर्षि कश्यप जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। सभी समाज के व्यक्तियों से महर्षि कश्यप जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान महावीर सिंह आर्य, जय भगवान कश्यप, डॉ सतपाल कश्यप, नेपाल सिंह कश्यप, तेजवीर कश्यप, संजय कश्यप आदि लोग समारोह में उपस्थित रहे।

























