घर में घुसकर हमला करने के मामले में नौ के खिलाफ मुकदमा












घर में घुसकर हमला करने के मामले में नौ के खिलाफ मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में बुधवार की शाम घर में घुसकर एक परिवार पर हमला करने के मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घायलों का उपचार चल रहा है।

मोहल्ला गढ़ी की रहने वाली मंजू ने बताया कि उसका बेटा मनीष घर के बाहर खड़ा था। तभी बाइक सवार तीन युवक वहां आए और उससे गाली-गलौज करने लगे। मनीष ने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गए और शोर मचाने लगे। आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद दो को पकड़ लिया और एक मौके से भाग कर फरार हो गया। हालांकि बाद में समझदारी का परिचय देते हुए मोहल्ले वासियों ने दोनों को छोड़ दिया। वहीं भागा हुआ युवक अपने साथियों को छुड़ाने के लिए बाइक पर अन्य लोगों के साथ सवार होकर पहुंचा जिनके हाथों में लाठी-डंडे थे। आरोपियों ने घर में घुसकर परिजनों के साथ जमकर मार पिटाई की और तमंचे की बट से हमला किया जिसमें मंजू, मनीष और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं भीड़ को आता देख हमलावर मौके से भागने में कामयाब रहे जो अपनी दो बाइकें और तमंचा छोड़कर भाग गए जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं मंजू की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नकुल, आदित्य, धर्मेंद्र, रविंदर, देवेंद्र, आलोक, तुषार, राजू और दीपू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

II CLASS से X CLASS तक की ट्यूशन क्लास के लिए कॉल करें: 875533212









  • Related Posts

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे…

    Read more

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    🔊 Listen to this फर्जी बैनामा करने पर दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

    Read more

    You Missed

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

    लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

    लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

    गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

    गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

    “एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

    “एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”
    error: Content is protected !!