हाईवे पर पलटी स्कॉर्पियो कार, चालक समेत सात लोग थे सवार
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शाहपुर मोड़ के पास एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर तीन चार बार पलटी खा गई। कार में चालक समेत सात लोग सवार थे गनीमत रही किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया और घायलों का हाल जाना। वहीं क्षतिग्रस्त कार को साइड कराया गया।

मामला गुरुवार का है जब एक स्कॉर्पियो कार में सवार होकर सात लोग सिंभावली से मेरठ जा रहे थे। गाड़ी अरमान पुत्र तोता निवासी सलेमपुर लोहिया नगर मेरठ चल रहा था। गाड़ी में अफसर, पप्पू पुत्रगण इलियास, साहिल पुत्र जमीलु, सारिक पुत्र बुंदवा आदि गाड़ी में सवार होकर मेरठ जा रहे थे। जैसे ही वह बाबूगढ़ क्षेत्र के शाहपुर मोड़ के पास पहुंचे तो सामने आई महिला को बचाने के चलते यह हादसा हुआ। हादसे के दौरान किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर





























