👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में शनिवार को रामलीला मैदान में श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें श्याम भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महोत्सव से पहले पिलखुवा के प्रमुख क्षेत्र से निशान शोभायात्रा निकाली गई।
श्री श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारी गोपाल गोयल ने बताया कि मित्र मंडल द्वारा 20वें श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। शुक्रवार को भूमि पूजन और शनिवार की सुबह निशान शोभा यात्रा निकाली गई जो कि रेलवे फाटक से शुरू होकर शिवाजी नगर, छीपीवाड़ा, मंडी तिराहा, जवाहर बाजार, मेन तिराहा, बजाजा बाज़ार, गांधी बाजार, बस स्टैंड से होते हुए रामलीला मैदान पर संपन्न हुई। इसके पश्चात श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111


























