हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर को तीर्थ नगरी भी कहा जाता है… गढ़मुक्तेश्वर से लोगों की आस्था जुडी हुई है। ऐसे में नमामि गंगे गंगा ने गंगा किनारे ब्रजघाट को साफ करने की ठानी है और इसी क्रम में जिला संयोजिका अलका निम के नेतृत्व में बनी टीम शनिवार को ब्रजघाट पहुंची जहां उन्होंने गंगा किनारे सफाई अभियान चलाया। इसी के साथ लोगों को भी साफ-सफाई के लिए जागरूक किया। आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि कूड़ा, कूड़े दान में ही डालें। वहीं गंगा किनारे पड़ी गंदगी को अलका निम ने अपनी टीम के साथ एकत्र किया और उसे बोरे में भरकर कूड़े घर पहुंचाया। अलका निम ने कहा कि गंगा मैया है जिससे सैकड़ों लोगों की आस्था जुडी हुई है। इसी क्रम में यहां सफाई अभियान चलाए गया जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता को बढ़ावा दिया। इस दौरान प्रदेश सह सहसंयोजक रवि कटारिया, जिला प्रभारी कपिल नगर, महेश केवट, निशांत सिसोदिया, अशोक शंकर टीला, साक्षी, विमलेश, कमलेश, उर्मिला, अजय शर्मा, कुसुम, रॉबिन आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537



























