हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में उस समय सनसनी मच गई जब बदमाश ने समाजवादी पार्टी के नेता की पत्नी की घर में घुसकर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सपा नेता की पत्नी को देवनंदिनी अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह वारदात शनिवार की दोपहर को हुई।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर स्थित पाश कालोनी सामिया गार्डन निवासी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व प्रॉपर्टी डीलर जहीर सलमानी की पत्नी शनिवार की दोपहर घर में मौजूद थी। वारदात दोपहर लगभग 1:10 के आसपास की है। जब फर्नीचर बनाने वाली लेबर पास ही कार्य कर रही थी और जहीर सलमानी की पत्नी नाजरीन घर में मौजूद थी। बताया जा रहा है कि एक बदमाश घर में घुसा और उसने नाजरीन पर तीन गोलियां बरसाई जिससे नाजरीन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और तुरंत ज़हीर सलमानी को मामले से अवगत कराया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और नाजरीन को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है। जहीर सलमानी ने बताया कि घर व आस-पास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरे में निश्चित रुप से रिकार्ड हुई होगी। घटना स्थल पर पुलिस अफसरों का तांता लगा है।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586




























