👁 0 views Views
फर्जी नम्बर प्लेट लगा बाइक सवार दबोचा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एक ऐसे बाइक सवार को पकडा है जो फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेधड़क होकर घूम रहा था।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद की है।आरोपी गढ़मुक्तेश्वर की आसरा कालोनी का सलमान है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर



























