हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नवादा में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षो में जमकर लात घुसे चले और मारपीट हुई जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की ओर से दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और शांति भंग में चालान कर दिया।

मामला रुपयों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। जब गांव नवादा के ज्ञान प्रकाश और अमित पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुआ और मार पिटाई हुई। लात-घूंसे भी चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस ने मौके से ज्ञान प्रकाश, प्रीति, राहुल और दूसरे पक्ष के अमित, रेनू, यशवीर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288



























