हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में 36 सड़कों का निर्माण चुनाव के बाद होगा। इसके लिए नगर पालिका ने करोड़ों रुपए के टेंडर जारी किए थे।
आपको बता दें कि डीएम प्रेरणा शर्मा के निर्देशानुसार नगर पालिका द्वारा 11 कच्ची सड़कों का टेंडर जारी हुआ था जिनमें से चार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। आचार संहिता लगने के बाद सड़कों का निर्माण कार्य रोक दिए गया। नगर पालिका के अंतर्गत पिलखुवा में 25 वार्ड और 52 से अधिक मोहल्ले है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि जर्जर सड़कों की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जाएगी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद ही और आचार संहिता हटने के बाद ही कार्य शुरू किया जाएगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























