हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने गांव श्यामपुर जटट में एक घर में घुसकर परिजनों पर हमला करने के मामले में ग्राम प्रधान पति समेत चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी।

बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव श्यामपुर जटट की मिथिलेश ने बताया कि 25 मार्च की रात वह परिवार के सदस्यों के साथ घर में मौजूद थी। तभी ग्राम प्रधान पति जितेंद्र, अभिषेक, संजीव व आर्यन के साथ लाठी-डंडे, धारदार हथियार, बंदूक लेकर घर में जबरन घुस आया। विरोध पर आरोपियों ने पीड़िता व उसके स्वजन से गाली गलौज कर अभद्रता शुरू कर दी। आरोपियों ने पीड़िता व उसके स्वजन पर हमला कर दिया और बंदूक की बट से लगातार मिथिलेश के बेटे को पीट कर लहूलुहान कर दिया। मिथिलेश के पति धनवीर के हाथ की हड्डी भी टूट गई। इस दौरान मिथिलेश, उसका पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया। न्याय के लिए वह थाने पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विशाल किताब घर से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें प्राइवेट बुक्स : 9528182700, 9457100571




























