दबंगों द्वारा घर में तोड़फोड़ का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव आलमपुर में दबंगों द्वारा एक घर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने मकान के टीन शेड को क्षतिग्रस्त कर दिया जो आए दिन दबंगई दिखाते रहते हैं। पूर्व में घर में मौजूद युवती के साथ मारपीट करने के मामले में भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।

जानकारी के अनुसार मामला बीती रात का है। गांव आलमपुर में स्थित एक मकान में प्रेरणा शर्मा रहती है जिनके मकान में दबंगों ने हमला बोला और टीन शेड तोड़ दिया। साथ ही सामान भी बिखेर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी पहले भी पीड़िता के साथ मार पिटाई कर चुके हैं जिसमें पुलिस मुकदमा दर्ज कर चुकी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























