हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव गोंदी निवासी हंसने अली पुत्र अयूब अली ने आरोप लगाया है कि उसकी शिकायत का अधिकारियों ने फर्जी निस्तारण कर दिया। दफ्तर में बैठे अधिकारियों ने फर्जी फोटो लगाकर उसकी शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है। शिकायतकर्ता हंसने अली ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हंसने अली ने आरोप लगाया कि उसके गांव में नालियों में गंदगी जमा है जिसकी वजह से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। जब अधिकारी ने नहीं सुनी तो उसने मामले की शिकायत की जिसका अधिकारियों ने फर्जी निस्तारण कर दिया। शिकायतकर्ता की मांग है कि गांव में गंदगी अभी भी जमा है। नालियों की सफाई नहीं हुई है जिसे शीघ्र से शीघ्र निस्तारित किया जाए।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586

























