हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की ईदगाह रोड पर दो भाइयों ने धारदार हथियार से दो भाइयों पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों भाई घायल हो गए जिनमें से एक को काफी ज्यादा चोट आई है जो कि फिलहाल आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर साजिद व जुनैद पुत्रगण जाहिद निवासीगण ईदगाह रोड हापुड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वसीम पुत्र अकबर जलालुद्दीन निवासी ईदगाह रोड ने पुलिस को बताया कि उसके भाई नदीम ने साजिद के साथ ई-रिक्शा का काम शुरू किया था। व्यापार में नदीम ने छह लाख रुपए भी लगाए थे लेकिन साजिद दो महीने से कारोबार का हिसाब नदीम को नहीं दे रहा था। दर्ज एफआईआर के अनुसार नदीम का नाम भी साजिद ने बोर्ड से हटा दिया था। नदीम ने 24 मार्च को जब साजिद से अपना नाम हटाने के बारे में सवाल किया तो साजिद आग बबूला हो गया और उसने कहा कि पार्टनरशिप खत्म हो गई है। इसके बाद नदीम ने साजिद से अपने हिस्से के रुपए वापस मांगे। आरोपी ने अपने भाई जुनैद के साथ नदीम के साथ मार पिटाई की जिसकी सूचना पीड़ित के भाई सलीम को मिली। सलीम तुरंत नदीम को बचाने के लिए जैसे ही पहुंचा तो साजिद ने अपने भाई जुनैद के साथ मिलकर सलीम और नदीम को लोहे की रोड से पीटा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक युवक हाथों में रोड लेकर हमला करता हुआ नजर आ रहा है। साजिद ने सलीम के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। उसके पश्चात सलीम बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। आसपास मौजूद लोग शोर सुनकर तुरंत सलीम और नदीम को बचाने के लिए पहुंचे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने वसीम की तहरीर के आधार पर आरोपी साजिद, जुनैद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 323 तथा 308 में कार्रवाई की है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























