शराब पार्टी में शामिल हुए प्रोपर्टी के धंधेबाज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित एक भवन में 21 मार्च, गुरुवार की रात को हुई शराब पार्टी की शहर में जबरदस्त चर्चा है। यह शराब पार्टी प्रोपर्टी के धंधेबाजों ने अरेंज की थी।
सूत्रों के अनुसार इस शराब पार्टी में सैकड़ों ऐसे लोगों धंधेबाजों, बिचौलियों, दलालों आधि को आमंत्रित किया गया था जो शराब, पीने-पिलाने के शौकीन है। शराब के साथ नमकीन, पनीर व नानवेज भी परोसा गया। शराब पार्टी का खुलासा करने वाले तो यहां तक बता रहे है कि शराब को लड़कियों ने परोसा और विदेशी शराब भी परोसी गई। देर रात तक चली इस पार्टी में शामिल धंधेबाजों ने सिगरेट आदि के गुल छर्रे उड़ाए और शराब के कुल्ले किए। कुछ लोगों ने पार्टी में चल रही शराब की वीडियो भी बनाई है। प्रोपर्टी में काली पूंजी का निवेश हो रहा है। आपकों बता दें कि यह भवन शराब व जुए के ठिकाने के लिए बदनाम अड्डा है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878




























