गौरैया संरक्षण की शपथ ली
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड की टीम गौरैया की उड़ान द्वारा विश्व गौरैया संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन हापुड़ की A to Z कॉलोनी के क्लब हॉउस में किया गया।टीम द्वारा कॉलोनी वासियों एवं बच्चों को कहानी,गीत,कविता व कला प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हुए विलुप्त होती गौरैया को बचाने का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त बेकार पड़ी वस्तुओं से कैसे गौरैया के लिए घर तैयार कर सकते हैं और दाना पानी के लिए फीडर तैयार करने बताए।
कॉलोनी व अन्य स्थानों से आए लगभग 50 बच्चों ने इस आयोजन में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया और गौरैया को पहचान कर भविष्य में उसके संरक्षण की शपथ भी ली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टीम द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी जिसमे गौरैया के पसन्दीदा खाने, रहने और उसे विलुप्त होने से कैसे बचाएं इन सब बातो को सभी को समझाया गया।कॉलोनी से संदीप शर्मा,राजीव सैनी, फतेह सिंहअमित चौधरी,मनोरमा रघुवंशी,अमिता के अतिरिक्त गौरैया की उड़ान टीम से डॉ रेणु देवी, दिनेश ठाकुर, प्रीति यादव, तान्या यादव,शीतल सैनी,अनन्या, दक्षिता, नीरव,सचिन , लकी, टीया आदि मौजूद रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606




























