पुलिस को ऐसे पता चला तस्करी की शराब के गोदाम का
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के यूपीएसआईडीई के एक गोदाम में गत दिनों पकड़े शराब के भारी जखीरे के बाद यह रहस्योद्घाटन हुआ है कि तस्करी की शराब के ठिकाने से अन्य इलाकों में शराब सप्लाई की जाती थी। पुलिस शराब के गोदाम के मालिक व तस्करी की शराब के मुख्य कारोबारी गांव पूठ वेव सिटी गाजियाबाद के नरेंद्र प्रमुख की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है, परंतु अभी तक दोनों पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी नरेंद्र प्रमुख के इशारे पर ही शराब गोदाम में अन्य ठिकानों पर पहुंचाई जाती थी। बता दें कि 18 मार्च को पुलिस ने एक कैंटर व गोदाम से 70 लाख रुपए मूल्य की 731 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की थी जो केवल पंजाब में बिक्री के लिए थी।
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक शराब कारोबारियों ने मसूरी-गुलावठी रोड हापुड़ के यूपीएसआईडीई में एक गोदाम में पंजाब की शराब का भंडारण किए हुए था जिनमें से एक कैंटर 346 पेटी लेकर 17 मार्च की रात को चला। यह शराब स्याना में कहीं उतारी जानी थी। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान 18 मार्च की भोर में कैंटर को पकड़ लिया। पुलिस को देखते ही कैंटर में आगे-आगे एक कार में चल रहे नरेंद्र प्रमुख कार सहित भाग खड़ा हुआ जबकि पुलिस ने कैंटर चालक गांव बझैड़ा कला निवासी अनुज व गांव पूठी वेव सिटी के देवेंद्र को पकड़ लिया। देवेंद्र व अनुज ने ही यूपीएसआईडीई के गोदाम की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही गोदाम पर छापा मारी करके 385 पेटियां शराब की बरामद कर ली, परंतु गोदाम मालिक व नरेंद्र प्रमुख पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
पुलिस के इस भंडाफोड़ से यह तो खुलासा हुआ है कि तस्करी की शराब के कारोबारी ने औद्योगिक क्षेत्र (धौलाना) में एक गोदाम में शराब का भंडारण किया। शराब के भंडारण स्थल से रात्रि में शराब को खपत वाले ठिकानों पर पहुंचाया जाता है। पुलिस के लिए यह जांच का विषय है कि धंधेबाज कब से तस्करी की शराब के धंधे में लिप्त थे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457




























