हापुड़ डिपो से होली पर अतिरिक्त बसें चलेंगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली के मद्देनजर रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो की अतिरिक्त बस सेवा शुरू हो गई है। सभी रुटों पर डिपो ने अतिरिक्त बसें बढ़ा दी हैं। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसें बढ़ाई जाएंगी।
होली नजदीक है। ऐसे में बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। जिसे ध्यान में रखते हुए हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने रुटों पर अतिरिक्त बसें चला दी हैं। सभी रुटों पर अतिरिक्त बसें चलाकर यात्रियों को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों ने फिलहाल सभी रुटों पर दो-तीन बसें बढ़ाई हैं। आगे यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसें बढ़ाई जाएंगी। 15-15 मिनट में रुटों पर यात्रियों को बसें उपलब्ध कराने के दावे किए गए हैं।
होली प्रोत्साहन योजना 22 मार्च से चलेगी : होली पर चालक परिचालकों के लिए होली प्रोत्साहन योजना चलाई गई है। इसमें सभी संविदा, नियमित चालक परिचालकों एवं स्टॉफ कर्मचारियों को वेतन से अलग धनराशि मिलेगी। योजना का लाभ उठाने के लिए कम से कम दस दिन लगातार ड्यूटी करनी पड़ेगी।
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093




























