👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में बाइक की साइड लगने पर ऑटो चालक ने बाइक सवार युवक को जमकर पीटा। शोर सुनकर इकट्ठा हुई भीड़ के समझाने के बाद ऑटो चालक वहां से चला गया। बाइक सवार भी बिना किसी कार्रवाई के आगे की ओर रवाना हुआ।
जानकारी के अनुसार मेरठ निवासी दिलशाद बुधवार को बाइक पर सवार होकर अमरोहा जा रहा था जैसे ही वह गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव हिरणपुरा के पास पहुंचा तो सामने से अचानक एक ऑटो रिक्शा आ गया जिसमें बाइक की साइड लग गई। बाइक की साइड लगने पर ऑटो चालक आग बबूला हो गया और उसने बाइक सवार को जमकर पीटा। लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537
































