हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंडी पाटिया में एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए का माल चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला शिवचरणपुरा के मुकेश सक्सेना ने बताया कि मंडी पारटिया में उसकी श्री ताज हाउस के नाम से दुकान है। सोमवार की देर रात 11:00 दुकान का ताला लगाकर वह घर चले गए थे। तभी चोर दुकान में आ धमके और ताला तोड़कर हजारों रुपए का कीमती सामान चुरा लिया और कैमरे की डीवीआर भी चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह जब दुकानदार दुकान में पहुंचा तो ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि दुकान की छत पर लगे लोहे के दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























