बंदरों के उत्पात से क्षेत्रवासी परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासी बंदरों के आतंक से बेहद परेशान हैं जिन्होंने संबंधित विभाग से मामले में कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि बंदरों के उत्पात के कारण सड़क पर निकलना मुश्किल हो जाता है। यह बंदर कभी भी हमलावर हो जाते हैं और आक्रामक होकर लोगों पर हमला कर देते हैं। अभी तक कई लोग इन बंदरों के हमले का शिकार हो चुके हैं। संबंधित विभाग को मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।
हापुड़ के जवाहरगंज, आर्य नगर, राधापुरी आदि क्षेत्र में बंदरों का जबरदस्त आतंक है। शहरी ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बंदरों के आतंक से लोग बेहद चिंतित हैं जो सड़कों से आने-जाने वाले लोगों पर अचानक हमला कर देते हैं। लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878



























