एन एस एस की छात्राओ ने किया योगाभ्यास
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के आर्य कान्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गांव दोयमी में संचालित सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेविका द्वारा शिविर स्थल पर योग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर मे आकांक्षा त्यागी योग प्रशिक्षक हापुड़ आयुष समिति उत्तर प्रदेश ने स्वयं सेविकाओं को योग के प्रमुख आसनों का प्रशिक्षण दिया तथा योग आसनों के द्वारा होने वाले लाभ सभी स्वयंसेविकाओं को बताएं।कार्यक्रम अधिकारी सर्वेश कुमारी नेवबताया कि श्वास क्रिया ,कपाल भाति क्रिया, ताड़ासन वृक्षासन गरुड़ासन ,सूर्यनमस्कार ,,पद्मासन ,मत्स्यासन ,भद्रासन, मयूरासन ,गोमुखासन आदि मुख्य आसनों का योग शिविर में योग अभ्यास किया गया।
स्वयंसेविका दीप्ति चौधरी ने ग्रामीण बच्चों को विभिन्न आसनों का योगाभ्यास भी कराया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली ने मन-शरीर के संबंधों में सामजंस्य खो दिया है। योग दिमाग को शांत करने, लचीलापन बनाए रखने, शारीरिक और मानसिक ऊर्जा का का विकास करने और एक एकीकृत व्यक्तित्व विकसित करने में मदद करने के लिए एक उपयोगी और स्वस्थ जीवन शैली है। बौद्धिक सत्र में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हापुङ संस्था की तरफ से स्वयंसेविकाओं को ग्राहक जागरूकता शिक्षा प्रदान की गई जिसमें श्रीमती राखी शर्मा व उनकी अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को भोज्य पदार्थ में होने वाली मिलावट को पहचानने की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने सभी अतिथि वक्ताओं का आभार ज्ञापन किया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:




























