हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में ऑटो चालकों की दबंगई के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब सवारी के चक्कर में एक ऑटो चालक ने तो सड़क पर जाम ही लगा दिया और दबंगई दिखाने लगा। इस दौरान राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जब स्थानीय लोग और राहगीर एकत्र हुए तो सड़क पर जाम लगा देख उन्होंने विरोध किया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। ऑटो चालक के रवैया को देखकर ऐसा लगता है कि उसे पुलिस का खौफ ही नहीं है।
मामला जनपद हापुड़ की मेरठ रोड का है जब सवारियों को लेकर दो ऑटो चालकों में कहासुनी हो गई। इस दौरान एक ऑटो चालक ने तो ऑटो और कैंटर के आगे अचानक ब्रेक लगा दिए और काफी देर तक खड़ा रहा। इस दौरान वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने जब इसका विरोध किया तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ लेकिन इस तरह ऑटो चालकों की बदमाशी कई सवाल खड़े करती है। यह मामला हापुड़ के आरटीओ कार्यालय के बाहर की है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























